Who We Are

हमारा संकल्प

पूरे देश में, हम बच्चों के अधिकारों और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट हैं

हम कौन हैं

एक ऐसे समाज का निर्माण जहाँ हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।

अपना समाज’ एक गैर-लाभकारी संस्था (NGO) है जो समाज के वंचित, गरीब और ज़रूरतमंद बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम कर रही है। हमारा मानना है कि हर बच्चे में असीम क्षमताएं होती हैं, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और मदद की ज़रूरत होती है। हम ज़मीनी स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य और बाल अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित हैं।

हमारे इस अभियान में कई सामाजिक कार्यकर्ता, वालंटियर्स और मददगार लोग जुड़े हुए हैं, जो हर दिन किसी न किसी बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करते हैं।

home image 04
home image 03

हमारी कार्यप्रणाली

हम सुरक्षित और बेहतर शिक्षण माहौल तैयार करते हैं

हमारा मुख्य उद्देश्य बच्चों को सिर्फ साक्षर बनाना नहीं, बल्कि उन्हें एक ऐसा सुरक्षित और सकारात्मक माहौल देना है जहाँ वे बिना किसी डर या संकोच के सीख सकें।

हम जानते हैं कि जब बच्चों को सही संसाधन, सुरक्षित वातावरण और योग्य मार्गदर्शक मिलते हैं, तो वे अपनी असली क्षमता को पहचान पाते हैं और समाज के विकास में अपना योगदान दे

अपना समाज’ संस्था समाज के उन सभी बच्चों तक शिक्षा की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो किन्हीं कारणों से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

— हमारा लक्ष्य (मिशन)

समाज के हर ज़रूरतमंद और कमज़ोर वर्ग के बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर प्रदान करना ताकि वे एक स्वावलम्बी जीवन जी सकें।

—हमारी दूरदृष्टि (विज़न)

एक ऐसे शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना जहाँ किसी भी बच्चे का भविष्य उसके हालातों की वजह से अंधकार में न रहे।

— हमारी कहानी

कुछ जागरूक नागरिकों और युवाओं की एक छोटी सी सोच से शुरू हुआ यह सफर, आज समाज में बदलाव की एक मज़बूत कड़ाई बन चुका है। हम लगातार नए साथियों के सहयोग से इस कारवां को आगे बढ़ा रहे हैं।

मुख्य भागीदार